जीवन सापेक्ष है. कोई ऋषि या महात्मा, यदि हिमालय की कोख में अकेले निर्विध्न समधीलीन हो जाये, तो निश्चित ही उसे हम जितेन्द्रिय कह सकते हैं, लेकिन वह एक सम्पूर्ण जीवन जी रहा है, ऐसा कहना विवादस्पद है. क्यूंकि मानवीय जीवन तो सापेक्ष है ना. एक मनुष्य का जीवन, दूसरे से प्रभावित ना हो, ऐसा कैसे संभव है.
और इसीलिए जीवन में खुश रहने के लिए व्यक्ति को कहीं ना कहीं दूसरों की ख़ुशी को भी महसूस करना पड़ता है. क्यूंकि वो मनुष्य ही क्या, जो सिर्फ अपने हित में ही ख़ुशी तलाशे. वह तो एक स्वार्थी है, एक रोगी है जो सिर्फ अपने लिए जीता है. ऐसा जीवन तुच्छ है, जीने योग्य नहीं है.
और इसी विचारधारा से प्रभावित होता है व्यक्ति का कर्म. की क्या करने योग्य है और क्या नहीं. अगर असल माइनो में देखें तो आनंद उसी चीज़ में है जो कर्मनिये है, जो करने योग्य है. इंजीनियरिंग कॉलेज के एक रूम में, २ बजे रात को ५ लोगो का चिल्ला चिल्ला के हँसना, जिससे दूसरों की नींद ख़राब हो, इसमें कैसा आनंद, ये मेरे समझ से पर है.
असल में उसे आनंद नहीं बस कौतुहल कहेंगे, नादानी कहेंगे, कच्ची उम्र की नादानी.
हाँ आनंद जरूर है :
१) अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाने में
२) सुबह सुबह उठ के, जब सब स्वास्थ लाभ ले रहे हों, घूमने में
३) किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने में
४) किसी गरीब की मदद करने में
५) अपने सपनों को स्वांगिकार करने में
६) और अंत में, मिल बाँट के खाने में ..
जी हाँ, आपने सही सुना : मिल बाँट के बंदरों की तरह खाने में. क्यूंकि, बन्दर हमारे पूर्वज ही तो हैं (ये मै नहीं विज्ञानं कहता है ). मिल बाँट कर खाने से मेरा तात्पर्य है, परिवार के सभी सदस्यों के साथ खाने की कोशिश करें. ओहो !! जो आनंद आता है.. सबको ख़ुशी की अनुभूति होती है और एक पंथ, अनेक काज हो जाता है. रिश्तों में सुदृढ़ता आती है , बड़े खुश होते हैं की छोटों को उनकी फ़िक्र है, छोटे कहते हैं की उन्हें आप पर फक्र है.
और इसी फ़िक्र और फक्र पर तो जीवन का आनंद है. अगली बार जब जलेबी दिखे तो खुद पेट भरने से पहले उस मुस्कान को याद करें, जो आपके बाबूजी के चेहरे पर होगी, जब आप जलेबी खाने की जगह पैक करके उनके पास जायेंगे, और कहेंगे - "बाबूजी, आज आपके साथ जलेबी खाने का मन है. खाएंगे क्या।।।।।।

No comments:
Post a Comment