Saturday, September 8, 2012

जो हरी ही न शस्त्र गहाऊं

वह कौन सी है शक्ति
जो इंसान को बनाती है महान
जिसके कारन अतुलनीय है भगवान्
और तुच्छ है इंसान.

यह प्रश्न लेकर मैं गया गुरुदेव के पास
गुरुदेव ने कहा
इस हेतु हम सुनाते हैं तुम्हे यह कथा
फिर तुम ही बताना उस गुण का नाम.

एक बार की बात है
आज से ५००० साल पहले की बात है
एक महान  योद्धा था
भीष्म था उसका चरित्र, भीष्म था उसका नाम
परशुराम का प्रिय शिष्य था वो, देवव्रत शक्तिमान.

महाभारत के महा युद्ध में श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा
पार्थ !! मेरा प्रण है सुनो !!
इस युद्ध में मैं नहीं उठाऊंगा कोई शस्त्र अथवा अस्त्र
मैंने इस धरा पर तुम्हारा सारथि बन्ने हेतु लिया है जन्म
और मेरा कोई धेय नहीं है.

जब भीष्म ने सुनी कान्हा की ये बात
मुस्कुरा उठे, बोले...
"जो हरी ही न शस्त्र गहाऊं !!!
  तापर  मै भीष्म न काहाऊ".

फिर क्या था !!
छिड़ा महाभारत
भीष्म बने कुरुओं के सेनापति
ऐसा घमासान किया उन्होंने
पांडवों पर तो बन ही आई.

तब नारायण ने भीष्म की वीरता
को करने हेतु प्रणाम
उठ खड़े हुए
झूठ का रोष
बोले "अगर भीष्म वध मनुष्य नही कर सकता
तो मै तोड़ता हूँ अपना प्रण"
कहके उठा लिया रथ का पहिया
और दौड़ पड़े भीष्म की ओर.

अर्जुन ने तब याद दिलाया नारायण को
मत कीजिये ये अनर्थ
तब मधुसुदन मुस्कुराते हुए अर्जुन से बोले
"पार्थ !!! तुम्हारा और मेरा जीवन धन्य है
जो हमने भीष्म के युग में जन्म लिया है"

गुरुदेव बोले "शिष्य !!!"
बताओ कौन सा है वह गुण
जिसने नारायण को भी झुका दिया
नर के आगे !!!
मै चिल्ला पड़ा
"इच्छा शक्ति गुरुदेव !!!"

No comments:

Post a Comment