अनायास ही कल एक स्वप्न देखा
देखता क्या हूँ की मै हूँ नारद
स्वछंद विचरण कर रहा हूँ
इस लोक से उस लोक
यूँ ही विचरण करते करते
पहुँच गया श्री हरी के धाम
इष्ट को किया है प्रणाम
हरी मुस्काए
पूछते हैं
"कहो नारद !! कैसे आये"
प्रभु !! एक असमंजस में पड़ा हूँ
दूर करो यह संदेह मेरा
पूर्व काल में जब हिरन्यकश्यप था
जब पृथ्वी थी उसके दुष्कर्मो की भोगी
तब महि कष्ट उबारने हेतु
आप प्रगटे थे अद्भुत नरसिंह रूप
परन्तु आज वही पृथ्वी
सुलग रही है जल रही है
सैकड़ों हिरन्यकश्यपों की मार झेल रही है
और आप निश्चिंत हैं इस शर शैय्या पे
बैठे हैं, मधु पान करते हुए आत्म मग्न हैं
यह अन्नाय क्यूँ हरी ?
और इस समय हरी की मुस्कान
परिवर्तित हो गयी एक गूढ़ मुखमंडल में
थोडा सोचा फिर बोले
नारद !! तुम्हारा प्रश्न सोच्निये है
परन्तु पूर्व इसके तुम दो मेरे इस प्रश्न का उत्तर
सैकरों दानव तो हैं पर प्रह्लाद कितने हैं आज
बताओ नारद कितने हैं प्रह्लाद महि पे
और अवाक् ही टूट गयी मेरी नींद
शायद नारद के पास नहीं था इसका उत्तर
हाँ निश्चै ही नहीं था उत्तर
तब से मै जहाँ भी जाता हूँ
खोजता हूँ उस प्रह्लाद को
जिसके कारन हरी आयेंगे इस धरा पर
पर न ही वो प्रह्लाद मिला है
और न ही नारद जी ...
देखता क्या हूँ की मै हूँ नारद
स्वछंद विचरण कर रहा हूँ
इस लोक से उस लोक
यूँ ही विचरण करते करते
पहुँच गया श्री हरी के धाम
इष्ट को किया है प्रणाम
हरी मुस्काए
पूछते हैं
"कहो नारद !! कैसे आये"
प्रभु !! एक असमंजस में पड़ा हूँ
दूर करो यह संदेह मेरा
पूर्व काल में जब हिरन्यकश्यप था
जब पृथ्वी थी उसके दुष्कर्मो की भोगी
तब महि कष्ट उबारने हेतु
आप प्रगटे थे अद्भुत नरसिंह रूप
परन्तु आज वही पृथ्वी
सुलग रही है जल रही है
सैकड़ों हिरन्यकश्यपों की मार झेल रही है
और आप निश्चिंत हैं इस शर शैय्या पे
बैठे हैं, मधु पान करते हुए आत्म मग्न हैं
यह अन्नाय क्यूँ हरी ?
और इस समय हरी की मुस्कान
परिवर्तित हो गयी एक गूढ़ मुखमंडल में
थोडा सोचा फिर बोले
नारद !! तुम्हारा प्रश्न सोच्निये है
परन्तु पूर्व इसके तुम दो मेरे इस प्रश्न का उत्तर
सैकरों दानव तो हैं पर प्रह्लाद कितने हैं आज
बताओ नारद कितने हैं प्रह्लाद महि पे
और अवाक् ही टूट गयी मेरी नींद
शायद नारद के पास नहीं था इसका उत्तर
हाँ निश्चै ही नहीं था उत्तर
तब से मै जहाँ भी जाता हूँ
खोजता हूँ उस प्रह्लाद को
जिसके कारन हरी आयेंगे इस धरा पर
पर न ही वो प्रह्लाद मिला है
और न ही नारद जी ...
No comments:
Post a Comment